द फॉलोअप डेस्क
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए रांची रेल मंडल से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें रांची के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे आसपास के जिलों के लाखों लोग कुंभ यात्रा पर जा सकेंगे। इसका लाभ विशेष रूप से रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिलों के यात्री उठाएंगे।
संजय सेठ ने की रेल मंत्री से मुलाकात
बताया जा रहा है कि कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सेठ ने रेल मंत्री से आग्रह किया था कि रांची के रूट से अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाए। ताकि यहां के लोग भी आसानी से कुंभ मेला जा सकें। उनके प्रयासों से अब विशेष ट्रेनों का परिचालन रांची होकर होगा।
19 जनवरी से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन
इन ट्रेनों का परिचालन 19 जनवरी से शुरू होगा। इसके तहत विभिन्न तारीखों पर 38 बार ये ट्रेनें रांची होकर गुजरेंगी। इनमें सामान्य क्लास, स्लीपर क्लास और एसी क्लास की बोगियां होंगी। साथ ही यात्रियों के लिए पर्याप्त आरक्षित सीटों की व्यवस्था भी की जाएगी।रक्षा राज्य मंत्री ने पीएम और रेल मंत्री का किया आभार व्यक्त
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है। जब रांची को इतनी बड़ी संख्या में कुंभ मेला ट्रेनों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने झारखंडवासियों से आह्वान किया कि वे इस महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इस धार्मिक पर्व का हिस्सा बनें। इन ट्रेनों के परिचालन से कुंभ यात्रा के लिए रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा होगी। इसके साथ ही उनकी तीर्थ यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
1. रांची से टूंडला (08067/08968) - 19 जनवरी
2. भुवनेश्वर टूंडला (08425) - 22 जनवरी, 5 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी
3. टूंडला भुवनेश्वर (08426) - 24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी, 28 फरवरी
4. टिटिलागढ़ टूंडला (08314) - 16 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी, 25 फरवरी
5. टूंडला टिटिलागढ़ (08313) - 18 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी, 1 मार्च
6. तिरुपति बनारस (07107) - 18 जनवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी, 22 फरवरी
7. बनारस विजयवाड़ा (07108) - 20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी, 24 फरवरी
8. नरसापुर बनारस (07109) - 26 जनवरी, 2 फरवरी
9. बनारस नरसापुर (07110) - 27 जनवरी, 3 फरवरी